फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के हत्यारोपियों ने ले रखी थी नगला उदय सिंह में शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सराफ हत्या और लूटकांड के तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार को राया पुलिस को खबर मिली कि बलदेव के नगला उदय सिंह में सुनील के घर पर तीनों हत्यारोपी ने शरण ली है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन तीनों गच्चा देकर भाग गए। राया पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वालो पर बलदेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना राया के रामपुर चौराहे पर 21 जनवरी को सराफ मनोज वर्मा पर गोलियां बरसाकर पांच लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे। 25 जनवरी को इलाज के दौरान मौत उनकी मौत हो गई। इसके बाद राया पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी अमित को मुठभेड़ में पकड़कर जेल भेज दिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं।
इसके चलते बुधवार को राया पुलिस को खबर मिली कि तीनों आरोपी नगला उदय सिंह में सुनील के घर में शरण ले रखी है। पुलिस के दबिश देने पर तीनों भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों हत्यारोपी सुनील, दीपक और आकाश फरार हैं। उनको नगला उदय सिंह में अनिल निवासी नगला उदय सिंह (बलदेव) और पुष्पेंद्र जाट निवासी गांव तंबुका (राया) ने शरण दे रखी थी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें