कस्बा के सुदामा चौक पर स्थित प्राचीन वृषभानु बाबा के मंदिर में मंगलवार को सुबह से ही आनंद और उत्सव का माहौल रहा। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
माता कीरत रानी और भाई श्रीदामा का सेवायत देवकीनन्दन पुजारी ने अद्भुत शृंगार किया। छप्पन भोग भी लगाए। नंदगांव बरसाना के गोस्वामियों ने मंगल बधाई गाईं।
समाज गायन में मुखिया रामभरोसी गोस्वामी, जगन्नाथ गोस्वामी ने ‘श्रीवृषभानु के आंगन मंगल भीर, देश देश ते भिक्षुक आए पढ़त विरद आभीर’ पद सुनाए। इसके बाद ‘सजनी भागन ते फागुन आयो..., होरी खेलूंगी श्याम संग होली...’ का गायन किया गया। बाबा वृषभानु के जन्म की खबर सुनकर नंदबाबा के गांव से भी गोस्वामी आए।
ताराचंद ने बताया कि बाबा का जन्मदिन प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर रिसीवर मनमोहन गोस्वामी, सियाराम, कल्लो पुजारी, ओमप्रकाश, केशव, सुरेशचंद, कन्हैया, ब्रजभूषण, टिंकू आदि मौजूद थे।