फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर राधावल्लभ लाल ने भक्तों संग खेली होली

Mon, 29 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक मास के उत्सवों की शृंखला में रविवार को ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। ठाकुर राधा वल्लभ लाल ने भक्तों संग होली खेली। संपूर्ण मंदिर प्रांगण में अबीर-गुलाल उड़ा। सेवायतों ने भक्तों पर रंग डालकर होली उत्सव की बधाइयां दीं।
विज्ञापन


राकेश मुखिया के समाज गायन के बीच होली के पद गाए गए। खेलत फाग फिरत दोऊ फूले, श्यामा श्याम काम वस नाचत, गावत सुरत हिंडारे झूले..., नैनन में पिचकारी दई, गारी दई, होरी खेली न जाए...। इस मौके पर टीकैत अधिकारी, राधेशलाल गोस्वामी, आनंदलाल गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, मोहिलमराल गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें