फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: रमणरेती आश्रम में फूलों संग बरसा अबीर-गुलाल, होली के रंगों से सराबोर भक्त हुए निहाल

Sat, 21 Feb 2026 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 Vrindavan Braj Ki Holi : रमणरेती आश्रम में ठाकुर रमण बिहारी के आंगन में फूलों और लठामार होली का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश से आए भक्त प्रेम रंग में सराबोर हो गए।
विज्ञापन
रमणरेती में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम स्थित ठाकुर रमण बिहारी का आंगन शनिवार को होली के रंगों से सतरंगी हो गया। प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग होली खेली और उन्हें प्रेम रस के रंग में रंग दिया। ठाकुरजी के आंगन में बरसते होली के प्रेम रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु निहाल हो गए। 
विज्ञापन

ठाकुर रमण बिहारी मंदिर में शनिवार को देश-दुनिया से आए भक्तों ने अपने आराध्य के साथ होली खेली। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी में गजब का उत्साह था। हर कोई इस प्रेम रंग की वर्षा से आनंदित हो रहा था। कलाकारों ने होली रास की मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। होली के गीतों और रसियाओं पर लठामार होली की अपनी प्रस्तुति से उपस्थित संतों और भक्तजनों को आनंदित कर दिया।


 

इसके बाद जिस क्षण का भक्तों को इंतजार था, वो घड़ी आ गई। मंच पर कलाकारों ने फूलों की होली का आनंद बिखेरा। भक्त भी इस आनंद को लूटने के लिए रमणबिहारी के जयकारे लगाने लगे। ठाकुरजी का आंगन ठाकुर रमणबिहारी लाल की जय और राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। उड़ते अबीर-गुलाल से पूरा मंदिर परिसर ऐसा लग रहा था मानो इंद्रधनुष ने रंग बिखेर दिए हो।



 
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उड़ते अबीर-गुलाल तथा बरसते चंदन, केसर मिश्रित सुगंधित रंग से सराबोर होकर भक्त नाच रहे थे। इस बीच रासलीला में राधा कृष्ण के युगल स्वरूपों ने लठामार होली एवं फूलों की होली खेली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें