फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रज में होली का आगाज, बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली; जमकर बरसा गुलाल

Mon, 03 Feb 2025 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बसंत पंचमी से ब्रज में होली की धूम शुरू हो चुकी है। बांकेबिहारी मंदिर में इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा।
 
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी से होली का आगाज हो गया है राजभोग एवं श्रृंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामिओं ने आने वाले श्रद्धालुओं पर जमकर प्रसादी गुलाल बरसाया। सोमवार सुबह आराध्या के दर्शन के साथ होली आनंद लेकर श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर हो गए।
विज्ञापन




 वृंदावन के मंदिरों में बसंत पंचमी से 40 दिन तक चलने वाली ब्रज के प्रसिद्ध होली की शुरुआत हो गई। इस पावन मौके पर अपने आराध्य के संग होली खेलने की लालसा लेकर मंदिरों की नगरी वृंदावन में आए देश-विदेश के श्रद्धालु सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर पर एकत्रित होने लगे। मन्दिर में राजभोग एवं शृंगार आरती के बाद जैसे ही सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुरजी के चरणों में अर्पित अबीर-गुलाल श्रद्धालु भक्तों के ऊपर बरसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तजन भी ठाकुरजी की इस प्रसादी में स्वयं को बार-बार रंगने को बेताब नजर आए। अपने आराध्य के संग होली खेलने का आनन्द ले रहे श्रद्धालु आनन्दित होकर जयकारे लगाने लगे और मन्दिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वहीं ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में भी सुबह आरती के पश्चात भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें