फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली के लिए तीन बसें शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए खड़ी बस। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज डिपो की तीन बसें दिल्ली के लिए शुरू हो गई हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीएस-6 बसें महाकुंभ में जाने से दिल्ली की बस सेवा बंद हो गई थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में दिल्ली जाना है तो परी चौक उतरना होगा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद चेते रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने दिल्ली के लिए बीएस-6 की तीन बसें संचालित कर दी हैं।
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ में नए माॅडल की 82 बसें भेजी गई हैं। पुरानी बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद होने से दिल्ली की बस सेवा बंद हो गई थी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी को लेकर 3 बसें दिल्ली के लिए नए मॉडल की शुरू कर दी हैं। नए बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस मिलना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी के बाद दिल्ली के लिए 10 बसें और बढ़ा दी जाएंगी। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि 3 बसें शुरू कर दी गई हैं। अब यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। कुछ दिन बाद और बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें