फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, नियंत्रण के लिए पुलिस ने बनाए होल्डिंग एरिया

Tue, 21 Jan 2025 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने होल्डिंग एरिया बनाए हैं। आइये जानते हैं इनसे कैसे मिलेगी सहूलियत... 
 
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई उपाय किए जाने की योजना है। इसमें सामान्य दिनों में मंदिर के प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं को रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं जगह-जगह होल्डिंग एरिया एवं मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों की सहमति पर मंदिर के दर्शनों का समय बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप कुमार ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और उसके मार्गों पर भीड़ नियंत्रण के उपाय अवसर के मुताबिक किए जाते हैं। सामान्य दिनोंं में दो मार्गों से प्रवेश और दो मार्गों से निकासी की व्यवस्था रहती है।

पर्व एवं त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने के लिए मंदिर के दो प्रवेश मार्ग जुगलघाट एवं विद्यापीठ चौराहा से होकर मंदिर जाने वाले मार्ग को दो भाग में बैरिकेडिंग लगाकर बांटा जाता है। मंदिर को जाने वाली छोटी-छोटी गलियों को ब्लॉक किया जाता है। इसके अलावा प्रवेश मार्गों पर भीड़ के अनुसार होल्डिंग एरिया बनाए जाते हैं। इसमें श्रद्धालुओं को रोक-रोककर कुछ समय अंतराल में मंदिर की ओर बढ़ाया जाता है। जितनी ज्यादा भीड़ उसके अनुसार ही होल्डिंग एरिया बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें