फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रसिक संतजनों की आराधना स्थली है श्रीधाम’

Mon, 23 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर (ऊंची ठौर) पर हित हरिवंश प्रचार मंडल के तत्वावधान में सोमवार से हित वृंदावन महोत्सव का शुभारंभ हो गया। ध्वजा पूजन के साथ पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन


राकेश मुखिया के सानिध्य में समाज गायन हुआ। इसमें उन्होंने ‘प्रथम यथामति प्रनऊं श्री वृंदावन अतिरम्य। श्री राधिका कृपा बिनु सबके मननि अगम्य...’ भजन पर प्रस्तुति दी। दिव्य हित वृंदावन विषयक गोष्ठी में आचार्य राधेशलाल गोस्वामी टीकैत अधिकारी ने कहा कि श्रीधाम वृंदावन रसिक संतजनों की आराधना स्थली रहा है। आज भी रसिक संतजनों और भक्तों का यहां के मठ, मंदिरों, आश्रमों और लीला स्थलों पर प्रभु से साक्षात्कार होता है। यह अनुभव प्रभु कृपा से ही मिलता है।

मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु ने ठाकुर राधावल्लभ महाराज का पूजन-अर्चन करते हुए असंख्य लोगों को भक्ति मार्ग से जोड़ा। आज भी राधावल्लभ संप्रदाय की प्रभु उपासना का अपना एक अलग नियम है। जो पूर्ण सेवाभाव से किया जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को कार्ष्णि ब्रज रासलीला संस्थान के कलाकारों ने रासलीला और श्रीहित चरित्र का मंचन किया। रामगोपाल मिश्रा और दिव्यांशु ने बांसुरी व तबले की जुगलबंदी प्रस्तुति की। इस अवसर पर आनंद लाल गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, कन्हैया गोस्वामी, उदित गोस्वामी, विशाल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें