फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ जून को मथुरा पहुंचेगी हिंदू चेतना यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और हिंदुओं को संगठित करने के लिए निकाली जा रहीं यात्राएं मथुरा की और कूच करने लगी हैं। पांच जून को गंगा मैया के तट से आरंभ हुई पैदल यात्रा नौ जून को मथुरा पहुंचेगी। इसमें देश-विदेश के साधु संत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया है कि नरौरा स्थित राम घाट के सिद्ध बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर कांताचार्य महाराज के नेतृत्व में यात्रा मथुरा आ रही है। वहां से 11 कलशों में जल भरकर मथुरा लाया जा रहा है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का कामना करके जल यमुना मैया को अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदू चेतना यात्रा के साथ विभिन्न हिंदूवादी संगठन के करीब 500 सदस्य पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा गांव-गांव होकर हिंदू जन जागृति कर रही है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि को मुक्त कराने का भी संदेश दे रही है। यह यात्रा नौ जून को मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें