फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना तट पर महिलाओं ने दीपदान कर किया विरोध

विज्ञापन
युगल घाट पर दीपदान करके विरोध करतीं हुई महिलाएं
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार की शाम एक भावुक और सांकेतिक विरोध के रूप में गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने यमुनाजी के युगल घाट पर दीपदान कर परियोजना के विरुद्ध अपनी व्यथा प्रकट की।
विज्ञापन

दीपदान कर विरोध प्रकट करने वाली निशा गोस्वामी ने कहा कि यह परियोजना हमारी सेवा परंपरा, आध्यात्मिकता और मंदिर की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाली है। कॉरिडोर के निर्माण से मंदिर का पारंपरिक स्वरूप प्रभावित होगा। निष्ठा व्यास ने दो टूक कहा कि हम पीढ़ियों से बांकेबिहारी मंदिर की सेवा कर रहे हैं। यह मंदिर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और भक्तों के सहज जुड़ाव का केंद्र है। संकरी गलियों में श्रद्धा की जो सहज धारा बहती है, वह किसी बड़े कॉरिडोर के दबाव में दम तोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें