फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक अप्रैल से हाईवे पर सफर हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही हाईवे का सफर भी महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयोग करने वालों के लिए नई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं। फरह के महुअन टोल प्लाजा पर बुधवार से नई दरों से टोल वसूला गया।
विज्ञापन

मासिक शुल्क के साथ कुछ टोल शुल्कों में करीब 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जहां पहले लोकल कार चालकों के लिए मासिक शुल्क 350 रुपये था उन्हें अब 360 रुपये देने होंगे। वहीं कार जीप, वैन की सिंगल यात्रा पर शुल्क दरें नहीं बढ़ी हैं। रिटर्न यात्रा पर केवल 5 रुपये बढ़ाए हैं। हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर भी 5 रुपये बढ़ए गए हैं। टोल प्रबंधक औकिल शर्मा ने बताया कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन




महुअन टोल प्लाजा पर नई दरें -एक तरफ, डबल, मासिक
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन -105, 160, 3580

हल्के वाणिज्यिक वाहन - 175, 260, 5785

बस या ट्रक (2 एक्सल) - 365, 545, 12125

भारी निर्माण मशीनरी (एससीएम) 570, 855, 19010

ओवरसाइज वाहन 695, 1040, 23145
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें