फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हवन-पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमरनाथ विद्या आश्रम में बुधवार को हवन पूजन और यज्ञ के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ हुआ। हवन और पूजन पं. रमेश चंद शर्मा एवं नरेंद्र शर्मा ने कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी ने कहा है कि अमरनाथ विद्या आश्रम में पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक पाठ्यक्रम की भी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, सेनाधिकारी, राजनेता बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हो देश की गौरव पताका लहरा रहे हैं। इस दौरान केके दीक्षित, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर शुभम वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी, ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल की निदेशिका डॉ. सोनिका शर्मा, सुनील तिवारी, अनुराग शर्मा, पंकज कालरा, असलम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें