मथुरा। वृंदावन के सौभरि वन में हाईमास्ट लाइटें लगेंगी, ताकि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र बन सकें। एमवीडीए ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
शासन की मंशानुरूप मथुरा-वृंदावन के पौराणिक धरोहरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें मठ-मंदिर समेत पौराणिक कुंड और वन भी शामिल हैं। इसी के तहत सौभरि वन का भी सौदर्यीकरण कराया गया है और कृष्णकालीन और देशज प्रजाति के पौधे भी रोपे गए हैं। पर्यटक और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सौभरि वन में अब हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से जल्दी ही यह कार्य शुरू होगा।