फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अनुसूचित जाति की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में रविवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करते हुए इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध ने बताया कि पीड़ित परिवार से उन्होंने पूरे घटना की जानकारी ली है। पुलिस के खुलासे से परिवार संतुष्ट नहीं है। फिर भी पुलिस ने जो तथ्य जुटाए हैं उनकी उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है। आवश्यकता हुई तो भीम आर्मी आंदोलन से पूछे नहीं हटेगी। इस घटना का मुख्य आरोपी जो भी हो, सजा उसी को मिलनी चाहिए। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को आरोपी बनाना समझ से परे है। उन्होेंने यह भी अवगत कराया कि पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन प्रशासन ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें