फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हत्याकांड: कोसीकलां थाने में हंगामा, मृतक के परिवार ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 29 Nov 2020 12:26 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा। डेयरी व्यवसायी की हत्या के बाद कोसीकलां थाना परिसर में हंगामा करते परिजनों व ग्रामीणों क? - फोटो : KOSI
विज्ञापन
मथुरा में  दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुई हरियाणा के डेयरी व्यवसायी की हत्या के मामले में शनिवार को मथुरा पहुंचे परिजन दिनभर पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते रहे। परिजनों ने कोसीकलां थाने में हंगामा किया। सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद्र वहां पहुंच गए और जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर हरियाणा चले गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन

दिल्ली-आगरा हाईवे पर केडी मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात टाटा सूमो सवार डेयरी व्यवसायी नाजिम (29) पुत्र स्व. हुकुमुद्दीन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नाजिम पनीर लेकर आगरा जा रहा था। हाईवे पर सूमो में हुई हत्या की खबर लगते ही शनिवार को नाजिम के परिजन और रिश्तेदार थाना कोसीकलां पर एकत्रित हो गए। लोगों ने थाने पर हंगामा किया और पुलिस पर नाजिम की हत्या का आरोप लगाया। परिजन कह रहे थे कि पुलिस ने गोली मारकर नाजिम की हत्या की है।
 

 


हंगामे की सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद्र कोसीकलां थाने पहुंच गए और लोगों को जांच का आश्वासन देकर शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम केे परिजन शव लेकर हरियाणा चले गए। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी। इस संबंध में एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि गर्दन और गले पर छर्रे लगे हैं। पल्सर सवारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी के बाद भी भाग निकले पल्सर सवार


सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने कोतवाली छाता में मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार सीओ कोटवन बॉर्डर से पीछा करते हुए केडी मेडिकल कॉलेज तक पहुंचे। यहां पर पल्सर सवारों ने सूमो सवार नाजिम को गोली मार दी। पुलिस पल्सर सवारों को पकड़ती तब तक वह भाग निकले। लंबा सफर करते हुए पुलिस केडी मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी तक पहुंची। वायरलेस सेट पर पुलिस को सतर्क भी किया गया। इसके बावजूद पल्सर सवार भाग निकले। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस हत्याकांड से हर कोई दहशत में है। हाईवे पर अब सफर सुरक्षित नहीं रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें