फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस के साये में हुई जुमे की नमाज; बाजार बंद का एलान रहा बेअसर

Fri, 02 Feb 2024 09:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर हाई अलर्ट रहा। पुलिस के साये में जुमे की नमाज हुई। मुस्लिम इलाकों में बाजार बंद का एलान बेअसर रहा। 
विज्ञापन
Mathura: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस के साये में हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कान्हा की नगरी में शुक्रवार को हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज पुलिस के साये में हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त की। बिना आधार कार्ड शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचे कई नमाजियों को पुलिस ने लौटा दिया। 

विज्ञापन


ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोगों से दुकानें और कारोबार बंद रखने की अपील की थी। यह अपील मथुरा में बेअसर रही। वहीं, जुमे की नमाज से लेकर शाम को असर की नमाज तक इबादत करने को कहा गया था, मगर जुमे की नमाज अदा कर लोग घरों को चले गए। जामा मस्जिद से कोई तकरीर नहीं हुई।

बाहरी को प्रवेश नहीं दिया

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, एएसपी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने जामा मस्जिद व शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इधर, गोविंद नगर पुलिस की टीम श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात रही। बिना आधार कार्ड शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचे कई नमाजियों को पुलिस ने लौटा दिया। किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं करने दिया गया।

शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई नमाज

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ नमाज पूरी होने व नमाजियों के घर जाने तक डटे रहे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें