फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से तमंचा सहित साधु गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। कस्बा स्थित नागा बाबा की गोशाला से पुलिस ने मंगलवार की रात एक साधु को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गोशाला में रह रहे दूसरे साधु ने आरोपी साधु के खिलाफ हेराफेरी एवं नकदी चुराने का विरोध करने पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यमुना किनारे नागा बाबा की गोशाला है। एक वर्ष पहले नागा बाबा का निधन हो गया था। गोशाला में रह रहे साधु गोविंद गिरी ने अपने को नागा का उत्तराधिकारी बताते हुए गोशाला एवं उससे जुड़ी संपत्ति पर कब्जा कर रखा था। यहां रह रहे दूसरे साधु गोपाल गिरी से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। गोपाल गिरी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गोविंद गिरी ने गोशाला की सोसाइटी में फर्जीवाड़ा एवं हेरफेर कर लिया था।
अर्ब विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। मंगलवार रात ग्रामीणों को बुलाया था। ग्रामीणों के सामने गोविंद ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर तमंचे से फायर किया था। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला का कहना है कि साधु गोविंद गिरी के कब्जे से तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें