फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ब्रांड एंबेसडर बनीं सांसद हेमामालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सांसद हेमामालिनी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ब्रॉड एंबेसडर बन गई हैं। वृंदावन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने ब्रॉड एंबेसडर का प्रस्ताव सांसद को दिया था। इस पर अब सांसद हेमामालिनी ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड की बैठक 14 फरवरी को वृंदावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सांसद हेमामालिनी से परिषद का ब्रॉड एंबेसडर बनने का आग्रह करते हुए इसका प्रस्ताव दिया था। इस पर बृहस्पतिवार को सांसद ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इस संदर्भ में सहमति पत्र सांसद हेमामालिनी ने परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें