सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को मथुरा पहुंचकर जवाहर बाग में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवारीजनों को सांत्वना दी। आफीसर कालोनी स्थित उनके आवास पर शहीद के पिता और पत्नी से बात की। इसे असहनीय पीड़ा बताते हुए कहा कि इससे पूरा देश दुखी है।
सांसद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता करने की भी बात कही। इसमें पीड़ित दोनों परिवारों को और अधिक आर्थिक मदद और उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
इससे पूर्व उन्होंने नयति हास्पिटल पहुंचकर जवाहर बाग में घायल हुए पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जनार्दन शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप सिंह, संजय गोविल, मितुल पाठक, अशित शंकर, नट्टू पंडित, कुंजविहारी चतुर्वेदी आदि साथ रहे।