मथुरा। वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर व्यासपीठ की आरती करते हुए सांसद हेमामालिनी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी के ओमैक्स स्थित आवास पर श्रीमद्भागवत कथा फूलों की होली के साथ पूर्ण हो गई। इस सात दिवसीय आयोजन में भगवत ज्ञान सुनकर सांसद हेमामालिनी भाव विभोर हो गईं। इसमें भागवत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी रहे।
सात दिन पहले सांसद हेमामालिनी के आवास पर श्रीमद्भागवत की शुरूआत हुई थी। इस धार्मिक आयोजन में उनके परिजन और खास मेहमान शामिल हुए। सात दिन तक चले इस आयोजन श्रीमद्भागवत वक्ता आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। इसके अंतिम दिन फूलों की होली का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत के दौरान ठाकुर जी के द्वार को इलाइची से सजाया गया था। श्रीमद्भागवत के अंतिम दिन हवन यज्ञ किया गया।