फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया जू की पायल की झनकार में खोये रहे रास बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना के तट पर सोलह शृंगार किए हुए श्री राधा रानी के प्रिय रास बिहारी ने जैसे ही कदम रखा कि उनकी प्रियतमा के पायल से स्वत: ही झनकार होने लगी। गोपियों के कदम थिरकने लगे। मंद-मंद बयार बहने लगी। चारों ओर कमल और भ्रमर गुंजायमान होने लगे। इसकी के साथ शुरू हो गया रस रसिक बांके बिहारी के बंशी की धुन की तान।
विज्ञापन

चांदनी रात में जवाहर बाग में आयोजित महारास के क्रम में सिने तारिका सांसद हेमामालिनी ने जब सज धज कर महारास को साकार किया तो हर ओर सांसे थम गईं। पूरे समय सिने तारिका ने इस प्रकार की प्रस्तुति दी कि दर्शक श्रद्धा से ओत प्रोत हो गए। भले ही बुधवार को मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम के साक्षी नहीं बन सके लेकिन उन्होंने जाने से पहले हेमा मालिनी को शुभकामनाएं दीं।
एक दिन पूर्व मंगलवार को बारिश के चलते स्थगित हुए महारास की प्रस्तुति कृष्ण भक्त सिने तारिका सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को दी। रात करीब सवा सात बजे जैसे ही महारास प्रारंभ हुआ, गीत संगीत की स्वर लहरियों में जवाहर बाग गूंज उठा। हर किसी की नजर महारास पर टिक गईं। प्रस्तुति जैसे जैसे आगे बढ़ी दर्शक भाव विभोर होकर उसमें खोते चले गए। जवाहर बाग में बिखरी इस अदभुत छटा झंकार दर्शकों के दिलो दिमाग पर उतरती गई। भगवान श्री कृष्ण के इस अद्भुत महारास की प्रस्तुति देखने के लिए लोग श्रद्धा के भाव से परिपूर्ण रहे। महारास की प्रस्तुति के बीच बीच में दर्शकों द्वारा तालियों तथा भगवान श्री कृष्ण के जयकार लगाते हुए उत्साह वर्धन किया। भक्तियुक्त भजनों पर मंच पर थिरकते कलाकारों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

महारास देखने के लिए उमड़ी भीड़
विगत कई दिनों से महारास की प्रस्तुति का आकर्षण लोगों पर छाया हुआ था। कार्यक्रम में चूंकि दर्शकों के लिए पास की व्यवस्था की गई थी, इसलिए कार्यक्रम का पास लेने वालों की लाइन सांसद कैंप कार्यालय लगी रही। कार्यक्रम में पहुंचे लोग रास की पूरी प्रस्तुति देखते रहे। कार्यक्रम का आकर्षण इस कदर हावी रहा कि बहुत से लोग बिना पास के ही जाने का प्रयास करते रहे।
मोबाइल नहीं चला सके लोग
महारास की प्रस्तुति को अपने फोन में कैद करने के लिए जो लोग कार्यक्रम स्थल गए, उन्हेें निराशा हाथ लगी। महारास की प्रस्तुति का रिकॉर्ड करने से लेकर प्रदर्शन करने का अधिकार एक चैनल पर का दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें