फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: भक्तों ने राधारानी को भेंट किया तीन करोड़ का सिंहासन, पांच किलो सोना, 55 किलो चांदी से है बना

Thu, 10 Nov 2022 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली के श्री ब्रज हरि संकीर्तन मंडल में राधारानी मंदिर में तीन करोड़ रुपये का सिंहासन भेंट किया है। इसमें 10 लाख रुपये के हीरे और पांच किलो सोना और 55 किलो चांदी लगी है।
विज्ञापन
हीरों से जड़ित स्वर्ण रजत सिंहासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में हीरे और सोने-चांदी से सिंहासन बुधवार दोपहर राधारानी मंदिर में पहुंच गया। बृहस्पतिवार की सुबह राधारानी ने इस सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस सिंहासन को दिल्ली के श्री ब्रज हरि संकीर्तन मंडल के बब्बू भैया ने भेंट किया है। हीरों से जड़ित इस सिंघासन में 55 किलो चांदी और पांच किलो सोने का प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन


संकीर्तन मंडल के सदस्य बृज बिहारी शर्मा ने बताया कि बब्बू भैया 52 वर्षों से बिना रुपये लिए घरों में भजन कीर्तन का गायन कर रहे हैं। श्रीजी (राधारानी) की प्रेरणा से हीरों से जड़ित स्वर्ण-रजत सिंहासन बनवाने का निर्णय लिया गया। सिंहासन को बनवाने के लिए प्रस्ताव बब्बू भैया ने संकीर्तन मंडल के समक्ष रखा तो सभी ने इसे बनवाने का निर्णय लिया। सिंहासन बनाने में करीब छह करोड़ रुपये की लागत आई है। 

लोगों से चंदा एकत्र कर इसे बनवाया गया है। इसमें 10 लाख के हीरे जड़े हैं। सिंहासन का निर्माण कराकर राधारानी के चरणों में बुधवार दोपहर समर्पित किया गया। बृहस्पतिवार को राधारानी ने नव निर्मित सिंहासन में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा बरसाई। इस दौरान मंदिर को भव्य फूल बंगला भी सजाया जाएगा। राधारानी के विराजमान होने की खुशी में मंदिर परिसर के भंडारे का आयोजन दो दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें