फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत से पहले भगवान रंगनाथ के दर्शन करने पहुंची सांसद हेमामालिनी

विज्ञापन
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं सांसद हेमामालिनी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। श्रीमद्भागवत कथा से पहले सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को रंगनाथ मंदिर और राधादामोदर मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ परिवार के भी कुछ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी वृंदावन ओमेक्स सिटी स्थित आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रही हैं। इसकी शुरूआत बुधवार को हो गई, जिसमें भागवत वक्ता श्रीवत्स गोस्वामी हैं।
सांसद के घर में हो रहे इस धार्मिक आयोजन में उनके परिजन ही शामिल हो रहे हैं, जिसमें हेमामालिनी के भाई और भाभी शामिल हैं। इससे पूर्व उन्होंने बुधवार को रंगनाथ मंदिर और राधादामोदर मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन

यहां भाई और भाभी के साथ हेमामालिनी ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजू स्वामी और रंगा स्वामी ने उनको अर्चना कराई। दर्शन करने के बाद सांसद हेमामालिनी को मंदिर की सीईओ अनघा श्री निवासन ने भगवान का प्रसादी, अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें