फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ा मौसम: रिमझिम-बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
रिमझिम बारिश में भीगते हुए जाते लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जिलेभर में मंगलवार की रात से कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं इस दौरान चली सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार देर रात करीब दो बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। नौहझील, चौमुंहा, राया, गोवर्धन, वृंदावन, कोसीकलां, राधाकुंड, छाता इलाकों में भी तड़के हुई बूंदाबांदी के बाद कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद चली सर्द हवाओं से लोग ठिठुर गए।
वहीं, बारिश के चलते बाजारों में कम संख्या में लोग दिखाई दिए। अलाव जलाकर लोगों ने राहत ली। केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राया के कृषि शोध केंद्र के उप कृषि निदेशक डॉक्टर तेजवीर सिंह तेवतिया के अनुसार अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभदायक है बारिश
मथुरा। कृषि विशेषज्ञ बुधवार को हुई बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बता रहे हैं। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश तेज नहीं है, जिससे फसलों को नुकसान हो। बारिश से गेहूं, आलू, सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। इन दिनों फसलों को पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें