फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द उड़ान भरेगा गोवर्धन और वृंदावन में हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/ गोवर्धन। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश कैबिनेट ने सोमवार को आगरा, प्रयागराज के साथ मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अपनी मुहर लगा दी है। मथुरा के गोवर्धन में इसके लिए हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जो बनकर तैयार हो चुका है। इस सिर्फ अंतिम रूप देना बाकी है। वृंदावन में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है। इससे अब जल्द ही गोवर्धन और वृंदावन में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है। यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार प्रयागराज, अयोध्या, काशी की भांति विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अहम भूमिका में है। इसी रणनीति के तहत मथुरा में अब जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को प्रदेश कैबिनेट ने हेलीपोर्ट के निर्माण पर अपनी मुहर लगा दी है।
यह निर्माण आगरा, प्रयागराज में भी होना है। मथुरा में इसका निर्माण गोवर्धन में किया जा चुका है। वृंदावन में पवन हंस हेलीपोर्ट पहले से ही तैयार है। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा का कहना है कि सरकार की प्लानिंग गोवर्धन की परिक्रमा के साथ वृंदावन, बरसाना में भी हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कराने की है। इसी के तहत वृंदावन के बाद गोवर्धन में हेलीपोर्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गिरिराज परिक्रमा के समीप पैंठा में हेलीपोर्ट बन कर तैयार हो गया है। प्रकाश व्यवस्था एवं फाइनल टच होना बाकी है। जिला पर्यटन मुख्यालय से फाइल लखनऊ पर्यटन निगम को भेज दी गई है। पर्यटन निगम हेलीकॉप्टर संचालित करने वाली कंपनियों से अनुबंध करने की तैयारी कर रहा है।
गोवर्धन से बरसाना-नंदगांव को भी जोड़ने योजना
गोवर्धन के बाद बरसाना, नंदगांव, गोकुल आदि तीर्थस्थलों को भी हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जा सकता है। इसको लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी गोवर्धन, वृंदावन में हेलीकॉप्टर सेवा का ट्रायल हो चुका है। दो बार मुड़िया पूर्णिमा मेला में इसका ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें