फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांके बिहारी के दर्शन को इस कदर उमड़ी भीड़, रास्ते हो गए जाम; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिवाली के बाद से वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं और रेलिंग के रास्ते दर्शन कराए गए।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद से ही धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को निर्धारित रेलिंग से होकर मंदिर तक पहुंचाया गया, जहां भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


होल्डिंग एरिया में रोक-रोककर भेजे गए श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या और मंदिर परिसर में अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षाकर्मियों व मंदिर के सदस्यों की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को जत्थों में रोक-रोककर मंदिर की ओर आगे बढ़ाया गया, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें