पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सपरिवार दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर वृंदावन पहुंचे। स्वामी भजनानंद महाराज के निधन के चलते रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल जाने का उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर सपरिवार वृंदावन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद और प्रशासनिक अधिकारियों का दल भी मौजूद है। पूर्व राष्ट्रपति रूकमणि विहार स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल जाने का कार्यक्रम रद्द
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल जाकर वहां साधु-संतों से भेंट करनी थी। हालांकि, रामकृष्ण मिशन मठ एवं मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानंद महाराज के निधन के कारण उनका यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया।
स्वामी भजनानंद महाराज का निधन
जानकारी के अनुसार, स्वामी भजनानंद महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बेलूर मठ से उपचार के लिए वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद समाचार से संत समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े प्रबंध, रूट डायवर्ट
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रूकमणि विहार स्थित जिस होटल में पूर्व राष्ट्रपति व उनका परिवार ठहरा है, सुरक्षा की दृष्टि से उस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।