फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बीघे में 62 मन गेहूं देख किसान को हार्टअटैक

Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर में किराए पर लिए खेत में एक लाख की लागत लगाने के बावजूद जमींदार की अमानत चुकता करने लायक फसल न निकलने का सदमा किसान दुलीचद्र झेल नहीं सके।
विज्ञापन


लांक कुटवाने के दौरान ही उन्हें खेत पर हार्टअटैक हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

असगरपुर के 62 वर्षीय किसान दुलीचंद्र ने गांव के जमींदार से 12 बीघा खेत 120 मन गेहूं तय कर किराए पर लिया। इसमें करीब एक लाख रुपये लागत लगाई। बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को दुलीचंद्र ने जैसे-तैसे समेंटा और गुरुवार दोपहर को लांक कुटवाने गए।

जब सात बीघा का लांक कुट गया तो पता चला कि इस फसल में केवल 62 मन गेहूं ही निकले हैं। इससे तो जमींदार से तय किया गया गेहूं भी नहीं दिया जा सकेगा। यह सोचते-सोचते उन्हें खेत पर ही अटैक पड़ गया। परिवारीजन लांक कुटवाना छोड़ कर उन्हें अस्पताल लेकर आए। उनके पुत्र चंदन ने बताया कि वे तीन भाई हैं और तीनों के बीच तीन बीघा खेत है। परिवार चलाने के लिए वे किराए पर जमींदारों से खेत लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें