फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या के दिन शनिदेव के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 18 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर कोकिलावन धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। महाआरती और शनि महाराज के अभिषेक में शामिल होने के लिए कतार लग गई थीं। बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु भी दर्शन कर निहाल हुए। सुप्रीम कोर्ट के जज सी नागाप्पन और जिला जज की पत्नी ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा की।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 12 बजते ही कोकिलावन धाम ‘जय-जय श्रीशनिदेव भक्तन हितकारी, सूरज के पुत्र प्रभु छाया मतहारी...’ से गूंज उठा। महंत प्रेमदास महाराज ने शनि महाराज का दूध, दही, शहद, खांड और गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद महाआरती की गई। बधाई गायन हुआ।

सुबह हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मंदिर में फू ल बंगला सभी को मोह रहा था। सूरज कुंड पर दोपहर में स्नान के लिए भीड़ थी। महंत प्रेमदास महाराज ने दर्शन के लिए आए सुप्रीम कोर्ट के जज को दुपट्टा पहनाया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


उदय सिंह, लख्मीचंद, रूपचंद मुनीम, प्रहलाद, डालचंद आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने कोकिलावन की परिक्रमा की और बिहारीजी मंदिर में फूलबंगला झांकी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें