फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेमेंद्र के हत्यारोपी योगेश की जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या में आरोपी योगेश यादव की जमानत याचिका पर आज (बुधवार) को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। 14 मई से अब तक तीन बार कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के तारीख पड़ चुकी है।
विज्ञापन


गोविंद नगर थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल की रात को गायत्री विहार निवासी व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की मोक्षधाम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कृष्णा विहार निवासी मिठाई विक्रेता योगेश यादव, राजन यादव को 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया। इसके बाद 26 अप्रैल को गोली मारने वाले आरोपी मिठाई विक्रेता के चौकीदार मायाटीला स्थित हालनगंज निवासी हत्यारोपी राकेश जोशी और उसके साथी मसानी तिराहा करबला निवासी सादिल शाह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

मुठभेड़ में राकेश जोशी की दोनों टांग तथा सादिल की एक टांग में गोली लगी। पुलिस ने दोनों शूटरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवाया। व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग के हत्यारोपी योगेश यादव ने 14 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख दी। अब 11 जून को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। आज सुनवाई में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बीच बहस के बाद कोर्ट जमानत पर अपना निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें