बरसाना (मथुरा)। राधारानी मंदिर में सेवा-पूजा के अधिकार मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज की कोर्ट ने सुनवाई व पक्ष रखने के लिए 24 फरवरी की तिथि तय कर दी।
दरअसल, विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में स्व. हरवंश गोस्वामी की छह माह की सेवा-पूजा के अधिकार के मामले में तीन जनवरी को सिविल जज ने योगेश के पक्ष में निर्णय सुनाया। आदेश पर वह तहसीलदार व पुलिस बल के साथ सेवा का अधिकार लेने पहुंचे तो सेवायत गोस्वामियों ने विरोध किया। मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने जिला जज की कोर्ट में अपील की तो जिला जज ने सिविल जज के आदेश पर स्टे दे दिया। वहीं दूसरी ओर योगेश पक्ष मामले को लेकर हाईकोर्ट चला गया। यहां कोर्ट ने मामले को अगली तिथि या 2 सप्ताह में निस्तारित करने के आदेश दिए।