मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में अदालत में पेश किए गए दावे पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
बार एसोसिएशन द्वारा बारिश के कारण नोवर्क घोषित कर दिया गया। जिसके चलते अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख १९ अक्तूबर तय की है। वादी ने बताया कि उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की १३.३७ एकड़ जमीन पर मौजूद शाही ईदगाह को हटवाने के लिए दावा किया है। उनका दावा अभी स्वीकार नहीं हो सका है। संवाद