फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिल बक्शा फुंका, 5 घंटे आकाशवाणी बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ३३ केवी विद्युत लाइन पर धौरेरा के पास केबल बॉक्स फुंक जाने से आकाशवाणी बिजलीघर ५ घंटे ठप हो गया। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही थमी नहीं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हर कोई विद्युत अफसरों की लापरवाही को कोसता रहा। इसके अलावा शहर के कृष्णापुरी, डैंपियर नगर, कृष्णानगर और राधिका विहार में रात को गई बिजली सुबह आई, जिससे लोग अकुला गए।
विज्ञापन

वृंदावन के पागल बाबा १३२ केवी से ३३ केवी की लाइन आकाशवाणी बिजलीघर का आ रही है। ३३ केवी की लाइन में धौरेरा के पास बृहस्पतिवार को केबल बक्शा फुंक गया। इससे सुबह ७:३० बजे गई बिजली दोपहर १२:३० बजे आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। यह राहत कुछ ही देर बाद काफूर हो गई। बिजली की आवाजाही बिल्कुल नहीं थम सकी। ५ घंटे तक आकाशवाणी बिजलीघर ठप रहने हर कोई परेशान हो उठा। उधर, शहर के कृष्णापुरी, कृष्णानगर, डैंपियर नगर, राधिका विहार में रात की गई बिजली सुबह आ सकी। पार्षद हेमंत अग्रवाल और राजेश सिंह पिंटू का कहना है कि विद्युत निगम अफसरों की मनमानी का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। वास्तव में बिजली के हालत काफी बदत्तर हो गए हैं।
अंडरग्राउंड से सुधार की बजाए बिगड़ी व्यवस्थाएं
आकाशवाणी बिजलीघर से पोषित ५ फीडर हैं। इनमें जयसिंहपुरा, स्वामीघाट, गऊघाट, बिड़ला मंदिर और गायत्री तपोभूमि के करीब साढ़े ८ हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। पिछले १५ दिन पहले अंडरग्राउंड की गई बिजली पटरी से उतर गई है। इन १५ दिनों में रोज बिजली की आवाजाही लगी रहती है। विद्युत अफसरों की लापरवाही के कारण सुधार की बजाए हालत बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

३३ केवी लाइन में धौरेरा के पास केबल बॉक्स फुंकने से बिजली की दिक्कत आई। बारिश के कारण कार्य में व्यवधान हुआ। कम बारिश होने के बाद दुरुस्त करके आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

- विकास शर्मा, एसडीओ मसानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें