पिछले दिनों के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा था कि सैकड़ों लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, यह उचित नहीं है। सरकार यह गलत कर रही है। उन्होंने कहा था कि संविधान के आर्टिकल 25 और 26 का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके तहत नगारिकों की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और धार्मिक संस्थाओं के स्वशासन के अधिकार का हनन हो रहा है।
याचिकाकर्ताओं ने भी रखी थी बात
याचिकाकर्ता राकेश अग्रवाल का कहना है कि मुगलकाल में मंदिर की गरिमा को इन्हीं गलियों के माध्यम से बचाया गया था। नारायणी सेना के उपाध्याक्ष मनीष भारद्वाज ने कहा कि यह कुंज गलियां ब्रजधाम की आत्मा हैं। पंडित सोहनलाल ने कहा कि यह गलियां कृष्णलीला की साक्षी रही हैं।
http://