फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगी खोजी अभियान में 8 दिनों में मिले 48 क्षय रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के मंडलीय अपर निदेशक डॉ. एके सिंह द्वारा जनपद में संचालित सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा में अधीनस्थों ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चल रहे एक माह के विशेष अभियान के दूसरे चरण में जनपद में कुल 48 व्यक्ति ऐसे मिले हैं, जिनमें क्षय रोग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विभिन्न टारगेट ग्रुप को ध्यान में रखकर चलाए जा रहे इस अभियान में अभी तक कुल 2340 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिन लोगों में क्षय रोग की पुष्टि हो गई है उनके इलाज की प्रक्रिया के साथ ही निक्षय पोर्टल पर पोषण भत्ते की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डा. एके सिंह ने कहा कि जनपद की आशा प्राइवेट से संपर्क कर अधिक से अधिक क्षय रोगियों की पहचान करें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि विभिन्न टारगेट को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे इस अभियान का दूसरा चरण 2 जनवरी से शुरू हुआ है। अब तक कुल चार लाख पचास हजार की आबादी के बीच संभावित क्षय रोगियों की जांच की गई है। इनमें अभी तक 48 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि इन रोगियों का इलाज तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने समीक्षा करने के बाद लोगों से अपील कि अगर किसी भी व्यक्ति के अंदर टीबी के लक्षण मिलें तो वह बिना शर्म के जांच करा लें। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. रविंद्र गुप्ता, एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार व डॉ. पारुल मित्तल के साथ जनपद के समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें