फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को मिला बहाली पत्र

विज्ञापन
प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को बहाली पत्र सौंपती बीएसए रतन कीर्ति।
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को विभाग द्वारा बहाली पत्र सौंप दिया गया है। कुछ समय पूर्व उन पर विद्यालय में स्कूली बच्चों को नमाज पढ़ाने के आरोप लगे थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन और विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। जांच पूरी होने के बाद विभागीय स्तर पर निर्णय लेते हुए प्रधानाध्यापक को पुनः सेवा में बहाल करने का आदेश जारी किया गया। सोमवार को बीएसए रतन कीर्ति ने उन्हें बहाली का आदेश पत्र दिया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री ठाकुर लक्ष्मी नारायण, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सारस्वत, जिला महामंत्री प्राथमिक बलबीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें