फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक की सुरक्षा मै थे तैनात, आधी रात को मिली खून से सनी लाश

Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सिविल लाइन के पास स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में रात शिफ्ट में मुख्य आरक्षी की ड्यूटी थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे, जबकि साथी पुलिसकर्मी बैंक के गेट पर तैनात था। बैंक के सुरक्षा गार्ड रूम में चले गए। इसी दौरान अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनने से आसपास लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जुट गई।
 
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


http://

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गदुआ निवासी मुख्य आरक्षी अजीत कुमार (42) बीते 12 वर्षों से मथुरा में तैनात थे। वर्तमान में वह बालाजीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। सिविल लाइन के पास स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में रात शिफ्ट में उनकी ड्यूटी थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे, जबकि साथी पुलिसकर्मी बैंक के गेट पर तैनात था। बैंक के सुरक्षा गार्ड रूम में चले गए। इसी दौरान अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनने से आसपास लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मी साथियों ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अजीत की पत्नी और बेटा भी मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने राइफल को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें