फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अटल्ला चुंगी के समीप गोरे दाऊजी मार्ग पर मोपेड व बाइक भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर परिक्रमा कर मुरसान वापस लौट रहे मोपेड पर सवार तीन लोगों की मथुरा की ओर से तेज गति से आई मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोपेड चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत नाजुक होने पर अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह योगिनी एकादशी पर मोपेड से मुरसान के जाटई गांव निवासी 25 वर्षीय रेशम अपने परिवार के 25 वर्षीय बादल और तमन्ना देवी के साथ नगर परिक्रमा करने आए थे। परिक्रमा करने के बाद तीनों मोपेड पर सवार होकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप गोरे दाऊजी की ओर जाने के दौरान मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोपेड की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड चला रहा रेशम छिटककर डिवाइडर से जा टकराया। सिर के डिवाइडर से टकराने पर वह अचेत हो गया। उसके साथ मौजूद दोनों परिजन भी घायल हो गए।
मोटरसाइकिल सवार मांट के रेतिया बाजार निवासी 22 वर्षीय सुमित भी घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक अविलाख सिंह और पुलिस टीम ने सभी घायलों को निकट के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रेशम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार सुमित को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि अटल्ला चुंगी के समीप सड़क हादसे में एक युवक रेशम की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें