फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कलेक्ट्रेट में हवन-यज्ञ व माल्यार्पण

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में हवन यज्ञ में आहुति देते जिलाधिकारी सीपी सिंह  एवं अन्य।
विज्ञापन
मथुरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रालोद के पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ कर चौधरी साहब का स्मरण कर उनके विचारों व पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनके सिद्धांतों और किसानों के हित में किए गए कार्य सदैव जीवंत रहेंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी सीपी सिंह के साथ रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद बाबू लाल, प्रमुख प्रतीम सिंह, प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, अतुल सिसोदिया, रामवीर सिंह भरंगर, अनूप चौधरी, सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह, चेतन मलिक, मुकेश प्रमुख आदि मौजूद रहे। वहीं बलदेव विधायक पूरन प्रकाश के प्रतिनिधि पंकज प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश तरकर, तरुण प्रकाश, अनिल रावत, मल्ल सिंह छौंकर, अजीत सिंह छोकर, नरेंद्र परिहार प्रधान, वीरपाल सिंह भरंगर, धर्मवीर सिंह छौंकर, हरवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें