फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे रंग की पोशाक में झूला झूलेंगे बांकेबिहारी

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी बबलू सिंह ने गुरुवार शाम फोगला आश्रम में अधीनस्थों की बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
हरियाली तीज पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज हरे रंग की पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजित हो भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के सेवायत मनीष गोस्वामी ने बताया कि शाम को चार बजे से अर्धरात्रि तक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज स्वर्ण हिंडोले में विराजित होकर दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


सेवायत ने कहा कि तीज पर ठाकुरजी को घेवर फैनी का विशेष भोग निवेदित किया जाता है। साथ ही राधारानी के समक्ष शृंगार की पिटारी रखी जाती है। इस सुहाग पिटारी में सोने की नथ अवश्य ही रखी जाती है, तभी शृंगार पूर्ण माना जाता है। वहीं शोभित गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को धारण कराई जाने वाली पोशाक दिल्ली में कोलकाता के कारीगरों के द्वारा बनाई गई है। इस पोशाक में जरी, गोटा, सोने चांदी का जड़ाव के साथ नगों को भी लगाया गया है। 

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज पर मंदिर के प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। निकास द्वार से प्रवेश नहीं मिलेगा। जूता चप्पल उतारने की व्यवस्था मंदिर मार्ग के पहुंच मार्ग पर की गई है। मंदिर में किसी प्रकार के बैग, थैला आदि लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी पुलिस चौकी पर खोया पाया केंद्र बनाया गया है।  
विज्ञापन


छह सेक्टर में बांटा शहर  
हरियाली तीज मेला में सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने वृंदावन शहर को छह सेक्टर में बांटा है। मेला प्रभारी एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी होंगे। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी बबलू सिंह ने गुरुवार शाम फोगला आश्रम में अधीनस्थों की बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को भीड़ को चलायमान रखने के निर्देश दिए। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने श्रद्धालुओं असुविधा न होने देने की हिदायत दी है।

सुरक्षा के दृष्टि से नगर को छह सेक्टर में बांटा है। इसमें पांच सीओ, 14 एसओ, 40 उपनिरीक्षक, 400 सिपाही, महिला दरोगा, महिला सिपाही और पीएसी जवानों के अलावा सादा कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा। देर शाम एसएसपी और डीएम ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। 

वाहन प्रतिबंधित 
एसपी ट्र्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि यमुना एक्स्प्रेसवे पर वृंदावन कट से आने वाले बड़े वाहनों को पानी गांव होकर नहीं आने दिया जाएगा। छोटे चार पहिया वाहन पानीगांव रोड से एप्रोच मार्ग होते हुए सौ शैया अस्पताल के समीप पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


पार्किंग
- मां वैष्णों देवी छटीकरा मार्ग 
- रुक्मिणी विहार छटीकरा मार्ग 
- जादौन पार्किंग वीआईपी रोड
- वीआईपी पार्किंग
- ब्रजवासी अहाता मथुरा रोड
- सौ शैया के समीप पानीगांव रोड

यहां लगाए बैरियर
- एनएच-2 पर छटीकरा तिराहा
- रुक्मिणी विहार
- रुक्मिणी विहार बुर्जा रोड
- सौ फुटा छटीकरा रोड
- छह शिखर मंदिर
- चीरघाट
- सोहम आश्रम रेलवे लाइन 
- सौ सैया अस्पताल
- ब्रजवासी अहाता मथुरा रोड
- कैलाश नगर कच्चा मार्ग
- सौै शैया अस्पताल मार्ग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें