परिजन छात्र की खोजबीन में लगे थे, तभी पुलिस ने एक लाश मिलने की सूचना दी। परिजन पहुंचे तो लाश गायब छात्र की थी। लाश आधी जली हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के गोविंद नगर पुलिस एक सप्ताह बाद भी छाता के नगला थोक निवासी छात्र की मौत की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। जबकि पांच टीमें लगी हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दो-चार दिन में मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
छाता के नगला थोक निवासी लव भार्गव (26) का थाना हाईवे क्षेत्र स्थित अलवर पुल के पास अधजली अवस्था में शव मिला था। लव 17 जनवरी को घर से मथुरा के आरसीए कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचे।
18 जनवरी को उनका अधजला शव अलवर पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला। 20 जनवरी को शिनाख्त हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
वारदात को एक सप्ताह का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक युवक की मौत की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। अभी तक की जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन कुछ और बिंदुओं पर जांच बाकी रह गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।