फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हेलो...पुलिस मुख्यालय लखनऊ से बाबू बोल रहा हूं, रिटायर्ड पुलिसकर्मी समझ न सका ठगों की चाल; गवां दी रकम

Thu, 23 Jan 2025 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी से फोन कर साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये ठग लिए। उसे बताया कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ से कॉल है। इसके बाद खाते की जानकारी ली और रकम उड़ा ली। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। साइबर ठगों ने फोन पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से बाबू बोल रहा हूं कहकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से खाते की जानकारी लेकर 10 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी चरन सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2024 को उनके पास तीन नंबरों से फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस मुख्यालय में पेंशन बाबू बताया। फोन करने वाले ने पेंशन के बारे में जानकारी ली और बैंक खाते की निजी जानकारी भी प्राप्त कर ली। इसके बाद 23 दिसंबर को चार बार में 9 लाख 99 हजार 900 रुपये निकाल लिए।

अचानक खाते से धनराशि निकली तो उन्हें अपने साथ ठगी का शक हुआ। उन्होंने ठगों के मोबाइल नंबर मिलाए तो वह बंद थे। वह सीधे साइबर थाने पहुंचे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद साइबर थाने में चार जनवरी को उनका मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे साइबर थाने के निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि ठगों ने जिस खातों में रुपये डाले हैं उसकी जानकारी की है। खातों को सीज करा दिया है। धनराशि वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ठगी करने वालों की गिरफ्तारी की भी कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें