फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, हजारों शिष्यों ने ली गुरु दीक्षा

विज्ञापन
मथुरा। पुस्तक का विमोचन करते हुए कथावाचक देवकीनंदन महाराज।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर प्रियाकांतजू मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का प्रथम दिन बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से परिपूर्ण रहा। धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने देश-विदेश से आए पांच हजार से अधिक शिष्यों को गुरु दीक्षा प्रदान की। दीक्षा प्राप्त कर शिष्यों ने धर्मानुसार जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष, युवा व बुजुर्ग हाथों में माला, झोली और गुरु की तस्वीरें लेकर दीक्षा के लिए कतारबद्ध नजर आए। गुरु महाराज के प्रवचनों को सुनते हुए श्रद्धालुओं ने उन्हें गुरु रूप में स्वीकार किया।
प्रवचन में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान के चरणों की भक्ति करते हुए धर्मनिष्ठ जीवन जीना ही सबसे बड़ी पूजा है। महोत्सव के दौरान सनातन बोर्ड एक आवश्यक शंखनाद पुस्तक का विमोचन भी देवकीनंदन महाराज ने किया। यह पुस्तक सनातन संस्कृति की रक्षा और जागरूकता के लिए एक अहम प्रयास माना जा रहा है। मंदिर मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को महोत्सव के दूसरे दिन भी देश-विदेश से आए श्रद्धालु चरण पूजन कर गुरु पर्व की परंपरा का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें