फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्याज न देने पर काशीराम काॅलोनी में चली गोली, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। काशीराम आवासीय काॅलोनी में मंगलवार शाम को ब्याज की रकम न देने पर दो युवक ने फायरिंग कर दी और तमंचा लहराते हुए फिल्मी अंदाज में चले गए। इससे पहले घर में घुसकर युवक की मां के साथ पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

काशीराम आवासीय काॅलोनी निवासी कान्हा की तलाश करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। घर में मिली उनकी मां मीना ने बताया कि वह घर पर नहीं है, बाहर गया है। आरेापी युवकों ने मां को पीट दिया। बेेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए नीचे पहुंचे। महिला का शोर सुन आसपास के लोग नीचे जमा हो गए। युवकों ने अपने को घिरता देख फायरिंग कर दी और तमंचा लहराते हुए चले गए। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरेापी युवक से कान्हा ने ब्याज पर रकम ली थी। सीओ सदर संदीप सिंह ने घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें