फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गणगौर में विराजे राजाधिराज, जय जयकार

Fri, 10 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में अधिक माह के अंतर्गत मनाए जा रहे मनोरथों के क्रम में शुक्रवार को श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज को गुलाबी गणगौर में विराजमान किया। इस अद्भुत पल को निहारने के लिए श्रद्धालुअेां की भीड़ उमड़ पड़ी। दीर्घ विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर में शयन दर्शन के दौरान राजाधिराज को गुलाबी गणगौर के मध्य रथ में विराजमान किया गया था। आकर्षक रुप में सजी इस मनोरम झांकी को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को शयन दर्शन में नाव मनोरथ के दर्शन होंगे। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, ब्रजेश आदि थे।

खारी कुआं स्थित आदि मंदिर ठाकुर श्रीदीर्घ विष्णु मंदिर में आयोजित भागवत कथा में आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान युग में भागवत जीव मात्र और भक्तों के लिए कल्पवृक्ष है। यह सभी मनोकामना पूर्ण करने वाली है। इस अवसर पर कांतानाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण अग्रवाल, रामदास चतुर्वेदी, गोपालनाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें