फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों को नोटिस के साथ दिए गुलाब के फूल

Fri, 12 May 2017 12:09 AM IST
मथुरा
विज्ञापन
गुलाब - फोटो : google
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीमों ने गुरुवार को सौंख व गोवर्धन में बड़े बकाएदारों को नोटिस थमाए। बिल भुगतान के लिए प्रेरित करने को गुलाब का फूल देकर गांधीगीरी भी की। सौंख में विद्युत टीम ने बडे़ बकाएदारों के घर-घर जाकर नोटिस और गुलाब के फूल दिए। लोगों को किस्तों में बिल भरने को प्रेरित किया। जेई सुधीर पटेल ने बताया कि बकाएदारों  आसान किस्तों में अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। जून माह के बाद बकाएदारों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। टीम में अनिल गुप्ता, चंद्रभान सिंह, श्याम बिहारी शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन



गोवर्धन में भी बकाएदारों द्वारा छूट योजना में रुचि न लेने पर विद्युत निगम की टीम ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाया। उनके घर-घर जाकर एक्सईएन राजीव कालरा, एसडीओ राजकुमार एवं जेई सुखवीर सिंह ने बकाएदारों को नोटिस के साथ गुलाब के फूल दिए। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि एक लाख से अधिक धनराशि के 109 बकाएदारों को नोटिस दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। ऊर्जा मंत्री के गांव गांठौली के बकायेदारों को इस सूची में शामिल करने के प्रश्न पर कहा कि गांठौली में इस श्रेणी के बकायेदार नहीं हैं। राया में एसडीओ देवी सिंह के नेतृत्व में जेई सतेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, शैलेष कुमार ने लोगों को नोटिस दिए। गुलाब का फूल देकर बिल जमा करने को प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें