फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरी के रुपये बरामद करने मुरादाबाद जाएगी जीआरपी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पंजाब मेल एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल फोन व एटीएम चोरी करके निकाली गई रकम को बरामद करने के लिए जीआरपी टीम अब मुरादाबाद जाने के लिए तैयारी कर रही है। जीआरपी की पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने बताया कि उसने जनसुविधा केंद्र संचालक के माध्यम से निकाली गई रकम मुरादाबाद में रहने वाले युवक के पास रख दी थी।
विज्ञापन

जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में ट्रेन के एसी कोच में चोरी की वारदात करने वाला छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग थाना कोतवाली के तकियापारा निवासी फरहान तासीर खान को गिरफ्तार किया था। उसने डाॅक्टर के खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके अलावा डाॅक्टर के इंडियन बैंक के खाते से 85550 रुपये तथा एसबीआई एकाउंट से 17350 रुपये मुरादाबाद के जनसेवा केंद्र के माध्यम से 10 अप्रैल को ट्रांसफर किए थे।
आरोपी ने इस रकम को मुरादाबाद में आशू नामक व्यक्ति के पास रख दी थी। अब इसे बरामद करने के लिए जीआरपी की एक टीम मुरादाबाद जाएगी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि ओडिशा से फरहान तासीर को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। गिरफ्तारी से पूर्व वह मुरादाबाद की जेल में बंद रहा था। जेल में रहते हुए उसकी दोस्ती एक बंदी से हो गई थी। जेल से छूटने के बाद फरहान ने पंजाब मेल के एसी कोच में सफर कर रहे डाॅक्टर का पर्स, मोबाइल फोन, वाॅच चोरी कर ली थी। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद हुए थे। शेष रकम को मुरादाबाद में आशू के पास रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें