फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीआरपी एसपी ने विवेचक को बदला, सीओ 15 दिन में देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी ने जंक्शन से बच्ची चोरी का खुलासा करते हुए मां को ही जेल भेज दिया। इस मामले में जीआरपी की जांच टीम ने बरती लापरवाही को लेकर अब जीआरपी एसपी अभिषेक वर्मा ने दुबारा से जांच शुरू करा दी। उधर, एसपी ने मामले की दुबारा विवेचना कर रहे विवेचक को बदल दिया।
विज्ञापन


बच्ची चोरी की घटना का फर्जी खुलासा करने वाले और उसकी विवेचना करने वाले गौरव वर्मा को एसपी ने हटा दिया है। मामले की विवेचना अब दूसरे उप निरीक्षक से कराई जाएगी। फर्जी खुलासे में कौन-कौन दोषी हैं इसकी जांच सीओ जीआरपी से कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बरामद हुई बच्ची हिना चौहान की साबित हुई है।

इससे साबित हुआ है कि घटना का खुलासा करने में लापरवाही हुई है। इस प्रकरण की जांच सीओ रेलवे से कराई जा रही है। सीओ को जांच के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें