त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतने और चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने की सलाह दी गई।
मथुरा में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हो गई हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान धक्का-मुक्की रोकने के लिए भी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन
जीआरपी की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। भीड़ के दौरान जल्दबाजी न करने और अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने को कहा गया।
त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में धक्का-मुक्की से यात्रियों के चोटिल होने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को कतारबद्ध होकर ट्रेन में चढ़ने तथा रेलवे नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है।