फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीआरपी दरोगा ने वेंडर को जड़े थप्पड़, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे स्टेशन पर स्टाल पर मौजूद वेंडर को थप्पड़ मारने वाले दरोगा को एसपी रेलवे ने निलंबित कर दिया है। वेंडर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के एसपी रेलवे ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर कृष्णा फूड पर जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक विवेक सिंह पहुंचे। स्टाल पर मौजूद वेंडर सूरज चौहान से उनकी चाय बनाने को लेकर कहासुनी हो गई।
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि चाय बनाने से मना करने पर दरोगा ने स्टाल पर मौजूद वेंडर को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेलवे ने दरोगा विवेक सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें